What is Poetries Club?
An organisation of the poets, for the poets, by the poets....
हमारे इस देश में साहित्यिक संस्थाओं की कमी नहीं है। दैनिक जीवन में तो हर जिले हर शहर में साहित्यिक संस्थाएँ सौ-पचास की तादाद में है। वे अपने स्तर पर प्रकाश पुंज की भूमिका निभा भी रही हैं। बहुत सारी संस्थाएं तो जुगनू की तरह अस्तित्व में आती हैं, कुछ देर अपना प्रकाश फैलाती हैं और सहसा विलुप्त हो जाती हैं। स्थाई भाव से लोगों को ज्ञान से अनुप्राणित कर पाना सभी के बस में नहीं होता। इसके लिए बहुत हद तक आर्थिक परेशानियां भी जिम्मेदार होती हैं। विचार अगर उठते हैं तो उन्हें समाज के बीच भी जाना चाहिए। वह विचार है क्या जो जहां उपजे वहीं ध्वस्त हो जाए। किसी के भी काम न आये।
कदाचित इसी भाव भूमि के साथ संस्थाओं का जन्म भी होता है। सवाल उठ सकता है कि देश और प्रदेश में जब पहले से ही इतनी संस्थाएं मौजूद हैं और सभी अपने स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं, तो फिर एक नई संस्था का आरंभ क्यों? और क्या जरूरी है कि इसका भी वही हश्र हो जो अन्य संस्थाओ का भी हुआ है? सवाल अपनी जगह शत प्रतिशत सत्य है, लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं की श्रेष्ठ कर्म से ही उपरत हो लिया जाए। कोई भी संस्था छोटी या बड़ी नहीं होती। छोटा या बड़ा होता है विचार। विचार की कीमत कोई नहीं दे सकता है। एक छोटा सा विचार व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुँचा सकता है। इसलिए भी आज हम इस कार्य हेतु नित्य तत्पर हैं। विचार की इस ताकत को “अरोरणीयान महतोमहियान” कह सकते हैं। ऐसे विचार को भला कौन आत्मसात करना नहीं चाहेगा।
दूसरा सवाल यह है की इस संस्था का नाम “Poetries Club” अंग्रेजी भाषा में ही क्यों व हमारे अधिकतर कार्य अंग्रेजी भाषा के माध्यम से ही क्यों संपन्न होते हैं ? यह प्रश्न वाजिब भी है और समाचीन भी। किसी भी जागरूक पाठक की जिज्ञासा का समाधान ही एक रचनाकार और साहित्यकार का धर्म होता है। हमारी संस्था का नाम अंग्रेजी भाषा में इसलिए है ताकि भारत वर्ष में रहने वाला हर व्यक्ति इससे अवगत हो सके।अंग्रेजी एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में सर्वमान्य है व इसे नकारा नहीं जा सकता। इस संस्था के माध्यम से हम किसी भी भारतीय भाषा के प्रत्येक कवि या लेखक जन-जन की आवाज बनकर व उनकी प्रतिभा को एक बड़े जन समूह के सम्मुख लाना चाहते हैं , यही इसके संस्था का मंतव्य भी है।
-Utkarsh Awasthi
(Founder)
Welcome to Poetries Club
Join us for poetry open mics, recitals, and explore our published works, photos, and posters. Celebrate the art of poetry with our vibrant community.
150+
15
Join Our Community
Creative Expressions
Gallery
Explore our vibrant collection of poetry-inspired art and photography.